*/
Menu
blogid : 7694 postid : 618831

माता रानी तेरी जय हो जय हो/* कुशवाहा//

*/
kushwaha
kushwaha
  • 162 Posts
  • 3241 Comments

माता रानी तेरी जय हो जय हो/* कुशवाहा//

*/

——————————-

जय हो जय हो सदा ही जय हो .

माता रानी तेरी जय हो जय हो

भक्त जो आये तेरे द्वारे

जय हो जय हो सदा ही जय हो .

माता रानी तेरी जय हो जय हो

हम नही  जाने तेरी पूजा

पाप कर्म सदा रहा  है दूजा

होगी  क्रपा  मुझ पर भवानी

बन जाऊंगा  मैं भी ग्यानी,

पाप मेरे अब सब हर ले तू,

निर्मल तन और मन कर दे तू.

मुझे कभी  किसी से न भय हो

जय हो जय हो सदा ही जय हो .

माता रानी तेरी जय हो जय हो

जो जो तेरे दर पर आया

बिन मांगे सब कुछ पाया

शिव ऐसी तू अवढर  दानी

शत्रु भी मांगे दर पर पानी

तू जगदम्बा  तू ही भवानी

नौ नौ रूप धरे  न अभिमानी

तेरा दर्शन  सदा मंगलमय हो

जय हो जय हो सदा ही जय हो .

माता रानी तेरी जय हो जय हो

हर रूप तेरा सबको  फलता

पापी तोहे हर पल छलता

करती तू  है जब विध्वंस मैया

त्रैलोक  में भी न वो बचता

करके  तू संहार  देती छाया

आंचल  सदैव ममतामय हो

जय हो जय हो सदा ही जय हो .

माता रानी तेरी जय हो जय हो

प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा

२२-४-२०१३

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply