Menu
blogid : 7694 postid : 343

ब्रज की होली

kushwaha
kushwaha
  • 162 Posts
  • 3241 Comments
ब्रज की होली
—————

भोला संग चली भवानी

देखन ब्रज की होली
नंदी थिरके सब गन थिरके
देख राधा भोली
देख राधा भोली भैया देख राधा भोली
प्रेम से  सब कोई  खेलो
है ये ब्रज की होली
भोला संग चली भवानी

देखन ब्रज की होली
संग बाराती जा पहुंचे
यमुना तट पे भोला
होली का हुडदंग मचा
घोंट रहे भंग  गोला
चहूँ  ओर लगी हाट सी
पान लगावें तम्बोली
पान लगायें तम्बोली भैया पान लगावें तम्बोली
प्रेम से  सब कोई  खेलो
है ये ब्रज की होली
भोला संग चली भवानी

देखन ब्रज की होली
रंग बिरंगी चुनरी ओढ़े
नाच  रही थीं बाला
भर पिचकारी कान्हा  मारें
भीगी सबकी चोली
भीगी सबकी चोली भैया भीगी सबकी चोली
प्रेम से  सब कोई  खेलो
है ये ब्रज की होली
भोला संग चली भवानी

देखन ब्रज की होली
भवानी देख राधा मुस्कानी
हर्षित भये मुनि गन ग्यानी
बरसे पुष्प मनोहर वाणी
शिवम शिवम्  वंशी बोली
शिवम शिवम्  वंशी बोली भैया शिवम शिवम् वंशी बोली
प्रेम से  सब कोई  खेलो
है ये ब्रज की होली
भोला संग चली भवानी

देखन ब्रज की होली
भर पिचकारी रंग डारें ग्वाला
झूम झूम नाचें ब्रज बाला
पकड़ पकड़ कान्हा नचावें
देख दशा यशोदा बोली
देख दशा यशोदा बोली भैया देख दशा यशोदा बोली
प्रेम से  सब कोई  खेलो
है ये ब्रज की होली
भोला संग चली भवानी

देखन ब्रज की होली
प्रदीप कुमार सिंह कुशवाहा
21-3-2013

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply